भारी बारिश का कहर, मंडी के गोहर में 2 परिवारों के 9 लोग बहे, करसोग में बादल फटे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, गोहर मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को मानसून की भारी बारिश ने कहर बरपाया। उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत स्यांज के पंगलयूर गांव में अचानक आई बाढ़ से दो परिवारों के नौ सदस्य बह गए। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानी का बहाव इतना तेज था कि परिवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। प्रशासन ने मौके पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहत कार्यों में भारी कठिनाई आ रही है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. पदम सिंह (75) – पुत्र देवी सिंह, गांव बागा
  2. देवकू देवी (70) – पत्नी पदम सिंह, गांव बागा
  3. झाबे राम (50) – पुत्र गोकुलचंद, पंगलयूर
  4. पार्वती देवी (47) – पत्नी झाबे राम, पंगलयूर
  5. सुरमि देवी (70) – पत्नी स्वर्गीय गोकुलचंद
  6. इंद्र देव (29) – पुत्र झाबे राम
  7. उमा वती (27) – पत्नी इंद्र देव
  8. कनिका (9) – पुत्री इंद्र देव
  9. गौतम (7) – पुत्र इंद्र देव

स्थानीय प्रशासन ने मौके पर राहत दल भेज दिए हैं, लेकिन सड़कें बह जाने और भूस्खलन के कारण जेसीबी मशीनें और राहत सामग्री मौके पर नहीं पहुंच पाई हैं। एनडीआरएफ और पुलिस टीमें भी सक्रिय हैं, लेकिन मौसम की मार के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है।

उपायुक्त मंडी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता में भय और आक्रोश:

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले से चेतावनी देने और गांवों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। लोग अपनों को खोने के सदमे में हैं और सरकार से उचित मुआवज़े और त्वरित राहत की मांग कर रहे हैं।

उधर, सिराज मंडी की ग्राम पंचायत मुरहाग के सभी गांवों में भीरी तबाही का मंजर देखने को मिला। इसी तरह करसोग के ममेल, जोहड़ कुटी में बादल फटने से वाया पास सड़क का नामोनिशान खत्म हो गया है। कई मकानों को क्षति पहुंची है। लोग रात भर राहत v बचाव कार्य में जुटे रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

संजौली- ढली पुरानी टनल में खतरा, आवाजाही के लिए बंद

Tue Jul 1 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपान कश्यप ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पुरानी संजौली ढली सुरंग को सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन एवं पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना आमजन की सुरक्षा के मध्यनजर जारी की गई है। […]

You May Like

Breaking News