हिमाचल आबकारी विभाग का सघन अभियान जारी- 340 लीटर अवैध शराब की नष्ट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
आबकारी आयुक्त युनुस ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों में आबकारी टीमों ने छापेमारी कर 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की तथा देसी व अंग्रेजी शराब की 87 बोतलें कब्जे में ली हैं।

अभियान के दौरान सोलन जिला में 18 बोतल, ऊना में 9, मंडी में 5 तथा हमीरपुर में 12 बोतल शराब पकड़ी गई।


इससे पहले आबकारी विभाग ने बिलासपुर जिला में गुप्त सूचना के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की तथा अवैध तौर पर शराब के रूप में परिवर्तित की जा रही 260 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लेकर नष्ट किया गया।
आयुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

विभाग ने अलग-अलग 125 जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण एवं व्यापार पर आबकारी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई करता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस सरकार द्वारा डी-नोटिफाई हुए संस्थानों के विरोध में भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान- भाजपा

Sun Feb 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी के जिला शिमला की दो दिवसीय बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय परमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय दीप कमल में आयोजित हुई। जिला शिमला की बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त ने की बैठक के प्रथम सत्र […]

You May Like

Breaking News