तस्कर बोला- “सेना का सामान ले जा रहा हूं”, दुर्गंध आ रही थी चैक किया तो मिलीं 9 गायें 2 मृत, सोलंग वैली में 3 आरोपी गिरफ्तार

एप्पल न्यूज, मनाली

सोलंग वैली में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रक से दुर्गंध आने की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने ट्रक की तलाशी ली और उसके अंदर 9 गायें बंद हालत में मिलीं, जिनमें से 2 की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

घटना शाम करीब 5 बजे की है जब उप-प्रधान कीर्ति किशन के साथ कुशाल चंद नाग मंदिर सोलंग में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने गए थे। उसी दौरान स्नो टनल-1 के पास सड़क बंद होने के कारण ट्रैफिक जाम लगा हुआ था।

कुछ ट्रक चालकों ने ट्रक नंबर JK 02BS 6977 से दुर्गंध आने की शिकायत की। पूछताछ पर ट्रक चालक ने पहले कहा कि ट्रक में भारतीय सेना का सामान है, लेकिन जब मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक की तरपाल हटाकर जांच की, तो उसमें बोरियों से ढकी हुई 9 गायें पाई गईं। दो गायें मृत अवस्था में थीं।

घटना की सूचना मिलते ही मनाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद मसां (35 वर्ष), मोहम्मद रफी (28 वर्ष), और मोहम्मद रियाज (23 वर्ष) के रूप में हुई है, तीनों जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।

पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 303(2), 325, 3(5) तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच उप-निरीक्षक नंदलाल द्वारा की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है और जांच के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि इन पशुओं को कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में फिर आफत की बारिश, 6 को "रेड अलर्ट", 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट, अब तक 74 की मौत 37 लापता

Sun Jul 6 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाहिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बरपाने को तैयार है। मौसम विभाग ने आगामी 6 से 9 जुलाई तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी करते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किए हैं। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों […]

You May Like

Breaking News