file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

“निर्दलीय हुए आजाद” अध्यक्ष ने स्वीकार किया तीनों का “इस्तीफ़ा”- फिर चुनाव

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश के तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा कर उन्हें आजाद कर दिया है।

लोकसभा और विधान सभा उपचुनाव के नतीजों के ठीक एक दिन पहले अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीनों निर्दलीय विधायकों देहरा के होशियार सिंह, नालागढ़ से के. एल. ठाकुर और हमीरपुर के आशीष शर्मा का इस्तीफ़ा स्वीकार किया है।

22 मार्च को तीनों ने स्पीकर को इस्तीफ़ा देकर 23 मार्च को भाजपा की सदस्यता  ग्रहण कर ली थी। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पूरी जांच पड़ताल के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं अब अब ये विधानसभा के सदस्य नही है।

इसी के साथ ये तीन विधायक चुने होने के बावजूद प्रदेश के लोगों पर एक और उपचुनाव के लिए सरकार पर बोझ लाद गए हैं।

क्योंकि तीनों की तमन्ना भाजपा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने की है। अब ये तो जनता तय करेगी कि तीनों को जीतने देती है या घर बैठाती है।

गौर हो कि लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार से नाराज होकर 6 कांग्रेस विधायक बगावत कर गए थे उनके सतह ही ये तीन भी बागी हो गए और राज्यसभा चुनाव में काग्रेस के बजाय भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर हर्ष महाजन को जीता दिया।

तीन निर्दलीय भी बागी हुए और इस्तीफा भी दे दिया लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। अब 6 बागी कांग्रेसी तो चुनाव लड़ चुके है अब इन तीन के लिए उपचुनाव होने हैं।

निर्दलीय विधायको के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद अब सरकार पर बहुमत खोने का खतरा खत्म हो गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"विश्व साइकिल दिवस" और "विश्व पर्यावरण दिवस" पर पर्यावरण संरक्षण के लिए शिमला साइक्लिंग एसोसिएशन की पहल

Mon Jun 3 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला विश्व साइकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, शिमला साइक्लिंग एसोसिएशन ने एक यादगार साइकिल यात्रा और साथ ही स्वच्छता अभियान का आयोजन किया, जिससे समुदाय को पर्यावरणीय प्रबंधन के लिए सामूहिक प्रयास के लिए एकजुट किया गया।25 समर्पित साइकिल चालकों का एक काफिला शिमला […]

You May Like

Breaking News