file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

केंद्रीय उच्चस्तरीय समिति ने हिमाचल प्रदेश को 112.19 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को दी मंजूरी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिये 1,682.11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी

आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिल नाडु और पुदुच्चेरी को वर्ष 2021 के दौरान आई बाढ़/भूस्खलन के मद में धनराशि मिलेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने वर्ष 2021 के दौरान बाढ़/भूस्खलन से प्रभावित पांच राज्यों तथा एक केंद्र शासित प्रदेश के लिये राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के अंतर्गत अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दे दी है।

इस निर्णय से इन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की मदद करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प प्रकट होता है।

उच्चस्तरीय समिति ने एनडीआरएफ से पांच राज्यों को 1,664.25 करोड़ रुपये और एक केंद्र शासित प्रदेश को 17.86 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की है। इसका ब्योरा इस प्रकार हैः

आंध्र प्रदेश को 351.43 करोड़ रुपये,

हिमाचल प्रदेश को 112.19 करोड़ रुपये,

कर्नाटक को 492.39 करोड़ रुपये,

महाराष्ट्र को 355.39 करोड़ रुपये

तमिलनाडु को 352.85 करोड़ रुपये, और

पुदुच्चेरी को 17.86 करोड़ रुपये।

यह अतिरिक्त सहायता उस निधि के इतर और बढ़कर है, जो केंद्र ने राज्यों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) में जारी की थी तथा जो पहले ही राज्यों के विवेकाधीन है।

वित्तवर्ष 2021-22 के दौरान केंद्र सरकार ने 28 राज्यों के एसडीआरएफ में 17,747.20 करोड़ रुपये तथा एनडीआरएफ से आठ राज्यों को 4,645.92 करोड़ रुपये जारी किये हैं।

केंद्र सरकार ने आपदा के फौरन बाद इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से ज्ञापन की प्रतीक्षा किये बिना अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल नियुक्त कर दिया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

भूतेश्वर महादेव मंदिर रामपुर बुशहर में महाशिवरात्रि पर भंडारा, BDO और DSP ने किया कन्या पूजन

Fri Mar 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर महा शिवरात्रि के शुभ अवसर पर 2 मार्च को भूतेश्वर महादेव मंदिर( शिवालय) में रामपुर नगर वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बी डी ओ रामपुर अभिषेक गर्ग )आई ऐ एस), डी एस पी रामपुर चन्द्रशेखर कायथ ने कन्या पूजन किया […]

You May Like

Breaking News