IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमकॉस्ट शिमला द्वारा GSSS अर्की में वन महोत्सव पर रोपा “एक पेड़ मां के नाम”, निकाली रैली

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अर्की सोलन

ईआईएसीपी पीसी हब, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रोद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् (हिमकॉस्ट) शिमला द्वारा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, सोलन में वन महोत्सव सप्ताह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान पर वृक्षा रोपण, कला तथा वादविवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रति कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘हरित पर्यावरण’, ‘वृक्ष बचाओ, जीवन बचाओ’, जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण जागरूकता से संबंधित रैली निकाली। रैली का उद्देश्य आमजन को वृक्षारोपण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशोरी भारद्वाज, रेंज ऑफिसर, डिविजन अर्की, वन विभाग हिमाचल प्रदेश अर्की, सोलन थे |

कार्यक्रम के शुरुआत में राज कुमार गौतम, प्रिंसिपल राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की, सोलन ने सबका स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को वन सप्ताह के बारे में अवगत करवाया तथा वनों के महत्व बारे जानकारी दी।

यह भी बताया कि आज का दिन हमारे लिए चेतना का संदेश लेकर आया है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रयासों में भागीदारी करनी चाहिए।

वन हमारे जीवन का आधार हैं – ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि जल, मिट्टी और जैव विविधता को भी संतुलित रखते हैं। आज लगाया गया हर पौधा भविष्य की सांसों को सुरक्षित करेगा।

प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज हमारे स्कूल में यह कार्यक्रम ईआईएसीपी पी सी हब द्वारा आयोजित किया गया, जिसके लिए उन्होंने ईआईएसीपी पी सी हब, हिमकॉस्ट का धन्यवाद किया |

प्रियंका शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी एवं समन्वयक, ईआईएसीपी पीसी हब, हिमकॉस्ट शिमला ने वन महोत्सव सप्ताह के आयोजन बारे जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वन महोत्सव वनों का त्यौहार है जो वनों की महत्ता बारे जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण सरंक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करने के लिए मनाया जाता है।

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान पर वृक्षा रोपण के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी और सभी से अनुरोध किया कि वे नियमित रूप से पौधों की देखभाल करें और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँ।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन लाइफ के तहत मनाया गया है तथा उन्होंने मिशन लाइफ के बारे में अवगत करवाया और पर्यावरण मैत्री जीवन शैली अपनाने को प्रोत्साहित किया।

विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किये गए | कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भावेश, कक्षा प्लस वन, द्वितीय स्थान पर करन चौहान, कक्षा नौवी, तृतीय स्थान पर देवांश, कक्षा नौवी तथा चतुर्थ स्थान पर शांतुन शर्मा, कक्षा प्लस टू रहे।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर देवांश, द्वितीय स्थान पर नमन, तृतीय स्थान पर करन तथा चतुर्थ स्थान पर हार्दिक रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिशन लाइफ पर बच्चों को प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर प्रियंका शर्मा समन्वयक ईआईएसीपी पीसी हब, वन विभाग के कर्मचारी, वन मित्र तथा ईआईएसीपी पीसी हब के अजय पंवर एवं डॉ० ऋत्विक चौहान उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बादल फटने के बाद पंडोह डैम में एकत्र वन लकड़ियों की जांच का जिम्मा CID को सौंपा

Mon Jul 7 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला /कुल्लू हाल ही में बादल फटने की घटना के बाद पंडोह डैम में जमा हुई लकड़ी से संबंधित मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह मामला आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया है। पिछले सप्ताह बादल फटने की घटना और […]

You May Like

Breaking News