मट्टनसिद्ध में 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण, 35 महिलाओं को बांटे प्रमाण-पत्र

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मट्टन सिद्ध में 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी बनाने का प्रशिक्षण दिया। संस्थान के निदेशक रजनीश कुमार ने संस्थान पर पहुंचने के बाद सबका आभार व्यक्त किया।

संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की तरफ से जिले के सभी बेरोजगार महिलाओं के लिए जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है।

उन सभी को अपनी इच्छा के अनुसार स्वरोजगार शुरू करने के लिए कई तरह के निशुल्क प्रशिक्षण मुहैया करवाए जाते हैं।

सभी को दोपहर का खाना, चाय और ड्रेस भी संस्थान की तरफ से निशुल्क दी जाती है ! बैंक से ऋण सुविधा दिलवाने में सभी का संस्थान से मदद की जाती है ! सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की !

प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया और प्रशिक्षण के 35 महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए ! इस इस मौके पर संस्थान के एफएलसी रवि शर्मा, संकाय विनय, संजय, ऐसेसर हरवंस, संगीता आदि मौजूद रहे।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि संस्थान में पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, महिला सिलाई के प्रशिक्षण भी करवाए जाते हैं !

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार से आश्वासन के बाद डॉक्टर्स ने घटाया "पेन डाउन स्ट्राइक" का समय, अब 45 मिनट करेंगे "स्ट्राइक"

Wed May 31 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में एनपीए की बहाली को लेकर चल रही चिकित्सको की डेढ़ घण्टे पेन डाउन हड़ताल अब आज से 45 मिनट की होगी। आज डॉक्टर्स ने अपनी एनपीए बहाली की मांग को लेकर 45 मिनट पेन डाउन स्ट्राइक की। मंगलवार देर शाम चिकित्सक यूनियन की उद्योग व […]

You May Like

Breaking News