file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भाजपा ने कर दी 16,582 नियुक्तियां, कांग्रेस नहीं कर पा रही अपना प्रदेश अध्यक्ष भी तय- कटवाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में संगठन की मजबूती की दृष्टि से 16582 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप दिया है, यह भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का परिचय है। जिस प्रकार से भाजपा के सभी नेताओं ने समन्वय बनाते हुए इन नियुक्तियों को किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का चयन 1 जुलाई 2025 को हुआ और अभी तक 4 महीने में इतने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना भाजपा की शक्ति का प्रदर्शनहै। 

अगर हम विभिन्न स्तरों की बात करें तो प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा ने 200 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप और इसी प्रकार 7 में से 6 मोर्चों का गठन करते हुए 253 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंप जा चुका है, इसका मतलब प्रदेश में कुल मिलाकर 453 नियुक्तियां हो चुकी है। वर्तमान में अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन नहीं हुआ है। 

जिला स्तर का अगर विश्लेषण किया जाए तो जिला स्तरीय कार्यसमितियां जहां भाजपा के 17 संगठनात्मक जिले हैं उसमें 1222 नियुक्तियां हो चुकी है और 6 मोर्चों में 3060 नियुक्तियां भाजपा कर चुकी है। यानी जिला स्तर पर 4282 नियुक्तियां हो चुकी है। 

इस वर्ष भाजपा ने मंडलों का विस्तार भी किया था जहां पहले हिमाचल प्रदेश में 74 मंडल थे अब 171 है, यहां पर मंडल कार्यसमितियो में 10821 नियुक्तियां हुई है और अगर मोर्चों की बात करें तो अभी तक मोर्चों के सभी अध्यक्षों का चयन हो गया है जिनकी संख्या 1026 है। 

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने प्रदेश अध्यक्ष का चयन नहीं कर पाई है, अनेकों बार कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में बैठ चुके हैं पर अभी तक समन्वय नहीं बन पाया।

प्रदेश प्रभारी द्वारा भी कांग्रेस पार्टी में समन्वय बनाने का प्रयास किया गया पर ऐसा नहीं हो पाया, तो अभी तक यह कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष प्रतीक्षा में है। 

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के लिए विभिन्न नाम चल रहे हैं पर केंद्र और प्रदेश से उसे पर मोहर नहीं लग पाई है। नगर इकाइयों के चुनाव समीप आ रहे हैं भले प्रदेश की सरकार उसको टालने का प्रयास कर रही है, पर देखा जाए तो भाजपा और कांग्रेस की तुलना में भाजपा का संगठनात्मक घट जोड़ कांग्रेस से कई अधिक है। 

भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, यहां प्रत्येक व्यक्ति को दायित्व सोच समझकर और आपस में बातचीत करके सौंपा जाता है। काम करने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती है और आने वाले समय में कार्यकर्ता निर्माण को लेकर पार्टी कार्य करती है। – संजीव कटवाल भाजपा प्रदेश महामंत्री 

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के जुन्गा में 25 से 28 अक्टूबर तक होगा तीसरा पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल, ग्रेट खली होंगे मुख्य आकर्षण

Wed Oct 22 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमलाराजधानी शिमला के जुन्गा में 25 से 28 अक्टूबर तक तीसरा शिमला पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश के नामी पैराग्लाइडर आसमान में अपने रोमांचक करतब दिखाएंगे। फेस्टिवल में 15 विदेशी और 70 भारतीय पैराग्लाइडर हिस्सा लेंगे, जो […]

You May Like

Breaking News