file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सतपाल व मीना कुमारी सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के गिरिराज साप्ताहिक के संपादक सतपाल तथा निदेशालय में कनिष्ठ आशुलिपिक के पद पर कार्यरत मीना कुमारी आज सेवानिवृत्त हो गए।
सतपाल ने 09 अक्तूबर, 1995 को उप-संपादक के पद पर विभाग में सेवाएं आरम्भ की तथा अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।

मीना कुमारी ने 04 जनवरी, 1988 को आशुटंकक के पद पर विभाग में सेवाएं आरम्भ की थीं। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर सतपाल और मीना कुमारी के सम्मान में सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय, शिमला में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क किरण भड़ाना ने सतपाल और मीना कुमारी द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निष्ठा और समर्पण भाव से दी गई सेवाएं सदैव अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय होती हैं।
संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर, महेश पठानिया, उप-निदेशक (तकनीकी) उत्तम चंद कौंडल और विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी उन्नत चेतावनी प्रणाली

Tue Jan 31 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला जोशीमठ के धंसाव की हालिया घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन प्रतिक्रिया क्षमता प्रणाली में सुधार के लिए एक अग्रिम चेतावनी प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए हैं।प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी […]

You May Like

Breaking News