IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पेपर लीक से भाजपा सरकार खो चुकी विश्वसनीयता, युवा विरोधी हिमाचल सरकार का जाना तय- निगम भंडारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जुब्बल शिमला

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से भाजपा सरकार युवाओं के बीच विश्वसनीयता खो चुकी हैं। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के अंतर्गत जुब्बल में ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कि सरकार CBI जांच से महज लीपा-पोथी करना चाहती हैं । उन्होंने पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले की जाँच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश  की से करवाने की मांग की हैं।

नेगी निगम भंडारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं की फौज बढ़ती जा रहीं हैं। देश में बेरोजगारी दर पिछले 45 साल के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई हैं।

नेगी ने कहा कि हाल ही में ज़ारी एक आंकड़े के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हर तीसरा ग्रेजुएट युवा बेरोजगार हैं जबकि पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़कर 14 लाख से अधिक हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में बेरोजगार युवा वर्ग भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाएगा। युकां ने जुब्बल बाज़ार में प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

निगम भंडारी ने युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने 2021 के उप चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाया हैं और अब हिमाचल की जनता ने भी भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया हैं।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित पठानिया, जिला युवा कांग्रेस शिमला के अध्यक्ष राविन्दर ठाकुर (टीनू), ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share from A4appleNews:

Next Post

KVN कौशल समिति की तीसरी बैठक में सभी विभागों से मांगा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का डाटा

Tue May 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला सभी सम्बद्ध विभाग पांच दिनों के भीतर अपने विभागों के माध्यम से कौशल विकास के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का डाटा उपलब्ध करवाएं ताकि कौशल विकास निगम के माध्यम से बेरोजगारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शीघ्र कार्य योजना तैयार की जा सके। उपायुक्त शिमला […]

You May Like

Breaking News