सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने IFS डॉ. पवनेश कुमार को हिमाचल लोक सेवा आयोग सदस्य की शपथ दिलाई

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. पवनेश कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना इस अवसर पर उपस्थित रहे।
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी शपथ समारोह में उपस्थित थी।

सेवानिवृत IFS पवनेश कुमार लोक सेवा आयोग के सदस्य बनने के बाद कहा कि वह सत्य निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए काम करेंगे ताकि परीक्षाओ की तैयारी कर रहे बेरोजगारों में लोक सेवा आयोग के प्रति विश्वास बढ़े।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
लोकायुक्त सी.बी. बारोवालिया, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, एचपीपीएससी के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्तन, लोक सेवा आयोग के सदस्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय "स्वतंत्रता दिवस" कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा "ध्वजारोहण"

Sat Aug 2 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। […]

You May Like

Breaking News