IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

कांग्रेस का ‘वोट चोर-कुर्सी छोड़’ अभियान, 22 अगस्त को शिमला में रैली, हिमाचल के बड़े नेता होंगे शामिल

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश कांग्रेस 22 अगस्त को राजधानी शिमला में ‘वोट चोर, कुर्सी छोड़’ अभियान के तहत एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है। यह रैली दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से निकाली जाएगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, कांग्रेस विधायक, बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा पीसीसी के पूर्व सदस्य मौजूद रहेंगे।

जिला व ब्लॉक स्तर के पूर्व पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की रक्षा और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करनी होगी।

शिमला दौरे पर रहेंगी रजनी पाटिल

प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल 21 से 23 अगस्त तक शिमला के दौरे पर रहेंगी।

21 अगस्त को वह शाम सात बजे शिमला पहुंचकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी।

22 अगस्त को सुबह 10 बजे राजीव भवन में अग्रणी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद दोपहर 12 बजे ‘वोट चोर, कुर्सी छोड़’ रैली में भाग लेंगी।

23 अगस्त को वह सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री, पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हैरानी- "दूध की नदी", कुल्लू की कराणा में खड्ड में बहाया हजारों लीटर दूध, पशुपालकों को भारी नुकसान

Wed Aug 20 , 2025
एप्पल न्यूज, आनी/कुल्लू आनी उपमंडल के कराणा क्षेत्र में मंगलवार को हजारों लीटर दूध खड्ड में बहाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय दूध सोसाइटी ने किसानों से सुबह दूध एकत्रित कर कूलर में रखने के लिए जमा किया, लेकिन बिजली खराब होने की वजह से चिलिंग […]

You May Like

Breaking News