IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को मिले “भारत रत्न”, विधानसभा में ध्वनिमत से संकल्प पारित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान आज गुरुवार को हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में संकल्प सर्वसम्मति से पारित हो गया।

इस संबंध में नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने सदन में संकल्प चर्चा के लिए लाया गया जिसे सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के सदस्यों ने एक मत से डॉ. परमार को भारत रत्न दिए जाने के संकल्प का समर्थन किया। अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा से यह संकल्प केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यशवंत सिंह परमार न सिर्फ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे, बल्कि वे हिमाचल निर्माता भी हैं। डॉ. परमार की सोच की बदौलत ही हिमाचल अस्तित्व में आया और अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत सरकार की ओर से भारत रत्न दिया जाना चाहिए। सभी हिमाचल प्रदेश के लोगों की भी यही भावना है।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि डॉ यशवंत सिंह परमार आज़ादी के बाद संविधान बनने तक कांस्टीट्यूट असेंबली के सदस्य रहे हैं यानी संविधान निर्माण में उनका भी योगदान रहा है।

आजादी की लड़ाई और हिमाचल निर्माण में उनका योगदान रहा है ऐसे में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए ऐसा संकल्प आज सदन में सर्वसहमति से पारित हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला में 10 स्थानों पर खोली जानी है उचित मूल्य की दुकानें, 12 सितंबर तक करें आवेदन 

Fri Aug 22 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला ‘‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत जिला शिमला में 10 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड छौहारा की ग्राम पंचायत बनोटी के […]

You May Like

Breaking News