एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने स्वास्थ्य विभाग के लिए असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
योग्यता:
B.Sc नर्सिंग 50% अंकों के साथ, या
GNM (A ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) 50% अंकों के साथ
(मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
आयु सीमा: 21 से 32 वर्ष
श्रेणीवार पद
सामान्य—112
EWS—40
SC—62
SC-BPL—12
SC-WFF—2
ST—12
ST-BPL—4
OBC—50
OBC-BPL—12
OBC-WFF—2
WFF अन्य—4

फीस
सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को ₹100 परीक्षा शुल्क + ₹700 प्रोसेसिंग शुल्क = कुल ₹800 ऑनलाइन जमा करने होंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे।
आवेदन में सुधार हेतु सात दिन की एडिट विंडो फीस भुगतान के तीन कार्य दिवसों बाद उपलब्ध होगी।
उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले दिशा-निर्देश विस्तार से पढ़ने की सलाह दी गई है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन के अनुसार, पोस्ट कोड 25026 के अंतर्गत असिस्टेंट स्टाफ नर्स के सभी 312 पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।







