file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों HPS के तबादले, चंबा और शिमला में बदली जिम्मेदारियां

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन HPPS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार, दिनेश कुमार शर्मा (HPPS-2010) को 3rd इंडियन रिजर्व बटालियन पंडोह, जिला मंडी से स्थानांतरित कर जिला चंबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।


वहीं दुष्यंत सरपाल (HPPS-2013), जो अब तक परिवहन निदेशालय शिमला में लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। यह नियुक्ति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद के विरुद्ध की गई है।
इसके अलावा विपन कुमार (HPPS-2016) को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला से स्थानांतरित कर परिवहन निदेशालय शिमला में लीगल एजेंसी/रोड सेफ्टी सेल में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। यह पदस्थापना भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद के विरुद्ध की गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से।
यह आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता, IAS द्वारा राज्यपाल के निर्देश पर जारी किए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

AI की मदद से हिमाचल में अब बागवानी को मिलेगी मदद, फलों की ग्रेडिंग से बाजार में मिले बेहतर दाम

Sat Dec 20 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला सेब राज्य हिमाचल में भी आधुनिक तकनीक के साथ अब बागवानी और उन्नत होती जा रही है। यहां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक का इस्तेमाल फलों की ग्रेडिंग प्रक्रिया में होने लगा है, जिससे सही क्वालिटी और क्वांटिटी में फलों की पैकिंग हो पा रही है।ऐसे में […]

You May Like

Breaking News