IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बैठक 8 जनवरी को शिमला में, मनरेगा बचाओ संग्राम पर होंगी चर्चा – विनय

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने 8 जनवरी को नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक शिमला में बुलाई है। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने व इसे कमजोर करने के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम, अभियान के तहत भाजपा के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है।

इस दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन,नुक्कड़ सभाओं व प्रेस सम्मलेनों से इस नए कानून की खामियों से लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मनरेगा बचाओ संग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश में किये जाने वाले इस अभियान की रूप रेखा के साथ इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश से इन्हें अबगत करवाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने 52 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को आगरा- गोवा के शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना  

Tue Jan 6 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत राज्य के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (सीसीआई), सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा में रहने वाले ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को एक विशेष शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण पर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर […]

You May Like

Breaking News