कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर “पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन” का ट्रायल, सब ठीक रहा तो यात्री पारदर्शी कोच में निहार सकेंगे खूबसूरत वादियाँ

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर शिमला से शोघी के बीच पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। आज शिमला और शोघी के बीच पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन के चार कोच दौड़ाए गए।

22 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर ट्रायल किया गया। आज से पांच दिन खाली कोचों के साथ ट्रायल होगा, अगले पांच दिन वजन (रेत के बोरे) के साथ ट्रायल होगा।

पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन के अत्याधुनिक कोचों का निर्माण आरसीएफ (रेल कोच फैक्टरी) कपूरथला में किया गया है।

चार कोचों का ट्रायल सफल होने के बाद इसी साल कालका और शिमला के बीच सात पैनोरमिक विस्ताडोम कोच वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

एक पैनोरमिक कोच की अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये है। परीक्षण के लिए तैयार किए गए ट्रायल रैक में एसी एग्जीक्यूटिव चेयरकार, एसी चेयरकार, नॉन एसी चेयरकार और लगेज कार शामिल हैं।

एक्जीक्यूटिव चेयरकार 12 सीटर, चेयरकार 24 सीटर, नॉन एसी चेयरकार 30 सीटर और पावर कार कम लगेज वैन में गार्ड के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

इन कोचों में खिड़कियों का आकार बड़ा है। छत तक खिड़की है, जिससे यात्री पहाड़ों और घाटियों की सुंदरता को निहार सकेंगे। कोच एयर ब्रेक, एलईडी लाइट, 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर, सीसीटीवी और फायर अलार्म से लैस है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिस जगह "वीरभद्र सिंह" ने "पीपल" रोपा अब उसी जगह अतुल शर्मा लगाएंगे उनकी प्रदेश में पहली "प्रतिमा"

Tue Jun 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया है कि 22 जून  को पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कुमारसेन के सेंज में  सुबह 10 बजे उनकी प्रतिमा का अनावरण  किया जाएगा। इस दौरान वीरभद्र सिंह […]

You May Like

Breaking News