चंबा–तीसा सड़क पर गुनु नाला के समीप बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा
चंबा–तीसा मुख्य मार्ग पर गुनु नाला के समीप मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बोलेरो कैंपर (HP73A-6397) अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन युवकों की जान चली गई। वाहन चंबा से कंपनी का सामान लेकर चुराह के चांजू क्षेत्र की ओर जा रहा था।
हादसे में 17 वर्षीय बालो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तारो चंद (22) और थान सिंह उर्फ सन्नी (19) को तत्काल उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक तीनों युवक चुराह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।


इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदा से निपटने को सशक्त हुई रामपुर बुशहर विकास खण्ड की 36 पंचायतें, सेफ्टी किट्स प्रदान की गई

Thu Jan 8 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरपंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रामपुर विकास खण्ड की कुल 36 पंचायतों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक आपदा […]

You May Like

Breaking News