सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू का “सरप्राइज अटैक”, बैजनाथ के अनुराग शर्मा को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, आज नामांकन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सरप्राइज सामने आया है। सत्तारूढ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कांगड़ा से पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
अनुराग शर्मा आज शिमला स्थित विधानसभा परिसर में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

इस बैठक में औपचारिक रूप से अनुराग शर्मा के नाम की घोषणा राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर की जाएगी।


बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन से जुड़े चेहरे को आगे बढ़ाते हुए अनुराग शर्मा पर भरोसा जताया है। कांगड़ा जिले में संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस द्वारा यह फैसला कई नेताओं के नामों पर चल रही चर्चाओं के बीच एक चौंकाने वाला निर्णय माना जा रहा है। अब राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति और भी दिलचस्प हो गई है।

जानकारी के अनुसार अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला के बैजनाथ से हैं। वे A Class ठेकेदार हैं। साथ ही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। इनकी कई बसें क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर सेवाएं दे रही हैं। इन्हें 3 माह पूर्व ही बीड बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया और हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया था।

सूत्रों के अनुसार अनुराग शर्मा के पिता पूर्ण मंत्री पंडित संत राम शर्मा के बेहद करीबी थे और सक्रिय राजनीति मे रहे। बाद में अनुराग शर्मा सुधीर शर्मा के साथ भी रहे। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के करीबी हैं। और राज्यसभा की टिकट मिल गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर का ऐतिहासिक "फाग मेला" देव आगमन के साथ आज से शुरू, 21 देवता होंगे शामिल

Thu Mar 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरशिमला जिला के रामपुर बुशहर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक फाग मेला आज देवागमन के साथ शुरू हो जाएगा। 8 मार्च तक चलने वाला यह चार दिवसीय उत्सव वसंत ऋतु के आगमन और हिंदू नववर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। […]

You May Like

Breaking News