सैंज- लूहरी सड़क पर HRTC बस में पुलिस की रेड, पालमपुर के पंकज को 5 किलो 652 ग्राम चरस के साथ पकड़ा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुमारसैन/शिमला

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत एक बड़ी एवं प्रभावशाली सफलता अर्जित की गई है। यह बरामदगी हालिया समय की प्रमुख एवं उच्च मात्रा की पकड़ में से एक है।

पुलिस ने सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक (Commercial) मात्रा में चरस की बड़ी खेप बरामद कर तस्करी के एक संगठित प्रयास को विफल किया है।

दिनांक 24.04.2026 को पुलिस थाना कुमारसैन की टीम, Special Cell शिमला के सहयोग से, सैंज चौक के समीप NH-305 लूहरी सड़क पर गश्त एवं नाकाबंदी पर तैनात थी।

इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर HRTC बस संख्या HP66A-5181 (रूट कुल्लू से बागा सराहन) को जांच हेतु रोका गया।

बस में यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार पुत्र श्री लेख राज, निवासी गांव अपरढाह, डाकघर अपरढाह, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, आयु 30 वर्ष के रूप में की गई।

स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखी कुल 5 किलो 652 ग्राम चरस बरामद की गई

बरामद की गई चरस की मात्रा NDPS अधिनियम के अंतर्गत वाणिज्यिक (Commercial) श्रेणी में आती है, जो एक गंभीर दंडनीय अपराध है और इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है।

इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 30/2026, अधीन धारा 20, NDPS Act, दिनांक 24.04.2026, पुलिस थाना कुमारसैन, जिला शिमला (हि.प्र.) में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
जिला शिमला पुलिस द्वारा इस वर्ष अभी तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 229 नशा तस्करों के खिलाफ 108 मामले दर्ज कर इनके 19 बड़े अंतर राष्ट्रीय और अंतर राज्यीय नेटवर्कों को डिस्मेंटल कर कड़ी कार्यवाही की गई है जिससे हजारों युवाओं को नशे की आपूर्ति बंद करने में काफी मदद मिली है।

Share from A4appleNews:

You May Like