मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई, 4 बीघा में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 1,38,655 पौधे किए नष्ट, मामला दर्ज

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

हिमाचल प्रदेश में “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जिला मंडी में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किया गया था, जिसके तहत प्रदेशभर में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
30 अप्रैल 2026 को एसटीएफ को उप-तहसील कटोला के सिलसुलहरी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया।


तलाशी के दौरान निजी भूमि पर करीब 4 बीघा क्षेत्र (लगभग 10 खेतों) में अफीम की अवैध खेती पाई गई। टीम ने मौके से करीब 1,38,655 अफीम के पौधे बरामद किए, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया।
इस संबंध में थाना पधर, जिला मंडी में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध खेती पर रोक लगाना और युवाओं को नशे के जाल से बचाना है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBSE ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Fri May 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के ‘सीबीएसई संबद्ध स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर चल रहे विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार […]

You May Like

Breaking News