सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

किन्नौर की नवगठित “शिगारचा पंचायत” में लोकतंत्र की मिसाल, प्रधान व उपप्रधान का निर्विरोध चयन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर
जनजातीय जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत शिगारचा ने एक बार फिर सशक्त लोकतंत्र और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। यहां ग्रामीणों ने आपसी सहमति और भाईचारे का परिचय देते हुए पंचायत के जनप्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन किया।
गांव में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रकला को प्रधान और संजीव को उपप्रधान चुना गया। यह फैसला गांव के सभी वर्गों की भागीदारी और आपसी समझदारी का प्रतीक माना जा रहा है।


गौरतलब है कि हाल ही में शिगारचा पंचायत का गठन रूपी पंचायत से अलग कर किया गया है। नई पंचायत बनने के बाद यह पहला अवसर था जब ग्रामीणों ने बिना किसी चुनावी प्रतिस्पर्धा के अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में आपसी तालमेल और विकास कार्यों को गति देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह पहल न केवल क्षेत्र में सौहार्द को मजबूत करेगी, बल्कि अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुराली के प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज, हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की ठगी का आरोप, ज्यादातर "फ़ौजी"

Tue May 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, मोहाली /शिमला खरड़ पुलिस ने कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हेम राज और सवरनजीत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 506 और 120-बी के […]

You May Like

Breaking News