IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर और ननखड़ी ब्लॉकों में पंचायत चुनावों को लेकर नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में बचे हैं, जबकि बड़ी संख्या में उम्मीदवार निर्विरोध भी चुने गए हैं।
जिला परिषद की रामपुर की 3 सीटों पर 16 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2 नाम वापस होने के बाद अब 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं ननखड़ी की एक सीट पर 3 नामांकन में से 1 वापस हुआ और अब 2 प्रत्याशी शेष हैं। पंचायत समिति की रामपुर की 19 सीटों पर 65 तथा ननखड़ी की 12 सीटों पर 32 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
प्रधान पद के लिए रामपुर में 170 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें 27 नाम वापस हुए, जबकि 6 नामांकन रद्द किए गए और 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब यहां 135 उम्मीदवार मैदान में हैं। ननखड़ी में प्रधान पद पर 54 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तथा एक उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया है।


उपप्रधान पद पर रामपुर में 126 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां 3 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए और 5 नामांकन रद्द हुए। ननखड़ी में 48 उम्मीदवार शेष हैं तथा एक प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है।
वार्ड सदस्य पद पर रामपुर में सबसे अधिक 462 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें 59 नाम वापस हुए, 3 नामांकन रद्द हुए और 122 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। अब 278 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। ननखड़ी में 155 नामांकन में से 84 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव महिलाओं के हवाले, मतदान केंद्र से मतगणना कक्ष तक महिलाओं के हाथों में चुनावी कमान

Sat May 16 , 2026
एप्पल न्यूज़, रोहड़ूनगर परिषद् रोहड़ू चुनाव इस बार महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल बनने जा रहा है। मतदान से लेकर मतगणना तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां महिला कर्मचारियों को सौंपी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू, धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि महिला कर्मचारी पूरी चुनाव प्रक्रिया का सफल […]

You May Like

Breaking News