file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

किशाऊ वांध परियोजना की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन करने के समझौते पर खुश- तृप्ता ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने किशाऊ वांध परियोजना की पूरी लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन करने के समझौते पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व, और राजनेतिक परिपक्व सूझबूझ से हुए इस ऐतिहासिक समझौते के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए तृप्ता ठाकुर ने कहा कि इस समझौते से प्रदेश को बहुत बड़ी राहत मिली है और प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर यमुना नदी पर बनने वाले इस बांध से प्रदेश की आये में हर साल 600 करोड़ की आये होगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इस बांध के निर्माण को लेकर बहुत ही गंभीर थे,और उनके प्रयासों से इस परियोजना को अंतिम रूप दिया गया है।
तृप्ता  ठाकुर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का झूठा श्रेय लेने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि असल मे पूर्व जयराम  सरकार इस बांध के निर्माण के समझौते को अंतिम रूप देने में विफल रही थी।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर तो इस परियोजना के लिए प्रदेश के हिस्से का 800 करोड़ देने के लिये भी तैयार थे,पर इस पर उनके कार्यकाल में कोई अंतिम फैसला नही हो सका था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हिस्सेदारी पर विराम लगाते हुए प्रदेश को एक बड़ी राहत दी है। इसके लिये महिला कांग्रेस उनका आभार व्यक्त करती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर परिषद रामपुर बुशहर में 27 को होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव, टॉस होगा या तोड़फोड़..?

Sat Jun 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अधिकृत अधिकारी रामपुर बुशहर द्वारा सभी निर्वाचित पार्षदों को बैठक में शामिल होने के लिए औपचारिक सूचना जारी की […]

You May Like

Breaking News