सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’, गांधी प्रतिमा के समक्ष चरखा चलाकर दिया लोकतंत्र रक्षा का संदेश

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने किया।
सत्याग्रह में संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. संजय, प्रदेश संयोजक सचिन मिरूपा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष दीपक राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश सह-संयोजक ज्योति खन्ना, सुजय अग्रवाल, अरुण, राजेश कौपा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. संजय तथा प्रदेश संयोजक सचिन मिरूपा ने चरखा चलाकर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया।
मीडिया से बातचीत में डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कई संवैधानिक संस्थाओं पर प्रभाव स्थापित कर उनकी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को प्रभावित किया है। उन्होंने विशेष रूप से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना आयोग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
डॉ. पंवार ने हाल ही में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन संबंधी नामांकन पत्र निरस्त किए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि प्रत्येक प्रत्याशी को निष्पक्ष और न्यायपूर्ण अवसर मिलना चाहिए तथा चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और पक्षपात से मुक्त होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता लगातार कमजोर की जा रही है। डॉ. पंवार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगा।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंवार ने देशवासियों से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हमीरपुर के नेरी में स्थापित किए जा रहा है देश का पहला "बायोचार संयंत्र", परियोजना से हिमाचल को 28,800 कार्बन क्रेडिट मिलने की संभावना- CM

Wed Jul 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, हमीरपुर हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित करेगी। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाने […]

You May Like

Breaking News