सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, कार- टैंकर की भिडंत में 2 पुलिस कांस्टेबलों की मौत

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला में टालैंड और खलीनी के बीच बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई। हादसा टैंकर और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
मृतकों की पहचान पुलिस कांस्टेबल प्रवीण मेहता और हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों जवानों की तैनाती पुलिस लाइन कैथू में थी और हादसे के समय दोनों ऑटो कार में सवार थे।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर टक्कर की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
दोनों जवानों के शवों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।


हादसे की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी जवानों और अधिकारियों ने दोनों कांस्टेबलों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे ने एक बार फिर शिमला की सड़कों पर रात के समय वाहन चलाने के दौरान सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाल वन बीट में भालू का जानलेवा हमला, गुज्जर युवक गंभीर घायल IGMC शिमला रेफर

Tue Aug 18 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर किन्नौर सीमा से सटे बधाल वन बीट के जंगल में रविवार शाम भालू ने एक गुज्जर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे शिमला रेफर किया गया […]

You May Like

Breaking News