सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बधाल वन बीट में भालू का जानलेवा हमला, गुज्जर युवक गंभीर घायल IGMC शिमला रेफर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

किन्नौर सीमा से सटे बधाल वन बीट के जंगल में रविवार शाम भालू ने एक गुज्जर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे शिमला रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार तकलेज पंचायत के दर्शाल निवासी रहमत अली पुत्र नूर अली रविवार शाम अपने ससुराल वालों से मिलने जा रहे थे। उनके ससुराल वाले गर्मियों के दौरान भैंसों के साथ किन्नौर सीमा के सरखूंड नामक कंडे में गए हुए हैं।

शाम करीब पांच बजे रहमत अली अकेले बधाल वन बीट के जंगल से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भालू ने युवक के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला।

रहमत अली ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को भालू के चंगुल से छुड़ाया और मोबाइल सिग्नल वाले स्थान तक पहुंचे। वहां से उन्होंने मुश्किल से अपने रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए पहले सराहन ले गए। इसके बाद उसे महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शिमला रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

रहमत अली के रिश्तेदारों ने प्रदेश सरकार और वन विभाग से घायल युवक को फौरी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रहमत अली की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वह महंगे इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।
रिश्तेदारों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और लोगों को भालू के हमलों से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला पुलिस ने इस वर्ष अब तक 66 मुख्य सप्लायर किए गिरफ्तार, 50 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त, 6.38 करोड़ की संपत्ति जब्त/फ्रीज

Tue Aug 18 , 2026
बैकवर्ड लिंकज से अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, दो प्रमुख सप्लायर गिरफ्तारएप्पल न्यूज़, शिमला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकज को सफलतापूर्वक वर्कआउट करते हुए दो प्रमुख अंतरराज्यीय सप्लायरों को गिरफ्तार किया […]

You May Like

Breaking News