“श्रीखंड महादेव” यात्रा 9 व 10 जुलाई को “स्थगित”, पार्वती बाग से आगे का रास्ता ठीक होने के बाद ही होगी शुरू -DC

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा, कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने  बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा को 9 व 10 जुलाई 2023 को दो  दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट व पार्वती बाग से आगे रास्ते के  क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं सबद्ध खेल संस्थान मनाली के दल द्वारा रास्ते की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

 उन्होंने सभी  श्रद्धालुओं से जो  9  व 10 जुलाई  को यात्रा पर जाने के इच्छुक है से आग्रह किया  कि वे आगामी  सूचना  तक अपनी यात्रा स्थगित करें ।

उन्होंने कहा कि यात्रा के  प्रथम बेस कैंप  सिंहगाड में  पहले से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हैं। ऐसे में कोई भी ब्यक्ति  जाओं गांव से  आगे न जाएं।

उन्होंने कहा कि यात्रा को 11 जुलाई से पुनः आरम्भ करने का निर्णय मौसम की स्थिति व पार्वती वाग से  आगे रास्ते के मुरमत कार्य पूरा होने के बाद लिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

MP शिमला सुरेश कश्यप भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

Sun Jul 9 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला आगामी विधानसभा और 2024 के संसदीय चुनावों को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार देर रात राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में नियुक्त सदस्यों के नाम सुरेश कश्यप, डॉ संजय […]

You May Like

Breaking News