सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

नाथपा डैम से छोड़ा जा रहा 145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी, सतलुज किनारे न जाने की सलाह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी

नाथपा डैम में बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने सोमवार सुबह 8:30 बजे से 145 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इसके बाद नाथपा डैम से कुल अनुमानित 226 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज होगा।


परियोजना प्रबंधन ने जल प्रवाह में वृद्धि को देखते हुए आसपास के लोगों और आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। प्रबंधन ने विशेष रूप से लोगों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
परियोजना प्रबंधन ने कहा कि डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे जाने या वहां किसी प्रकार की गतिविधि करने से जोखिम उत्पन्न हो सकता है।
परियोजना प्रबंधन ने आम जनता से जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने और प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

13 साल बाद उन्नु महादेव से फान्चा होते हुए फिर शुरू होगी "श्रीखंड महादेव" यात्रा, ADM से अनुमति मिलते ही होगी "छड़ी यात्रा"- SDM

Mon Aug 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरउत्तर भारत की सबसे कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा ज्यूरी के उन्नु महादेव से 13 साल बाद एक बार फिर शुरू होने की उम्मीद पूरी होने जा रही है। यदि सब ठीक रहा तो 1 से 5 सितम्बर तक छड़ी यात्रा श्री खंड महादेव के […]

You May Like

Breaking News