सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला-शिंगला हेलीकॉप्टर सेवा फिर होगी शुरू, उड़ान के दौरान तैनात रहेगी एंबुलेंस

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

शिमला और शिंगला (रामपुर) के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जल्द फिर शुरू होने जा रही है। सेवा के सुरक्षित संचालन के लिए शिंगला हेलिपोर्ट पर प्रत्येक निर्धारित उड़ान के दौरान स्टैंडबाय एंबुलेंस के साथ डॉक्टर अथवा नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था रहेगी।
हेलिपोर्ट प्रबंधन की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र में बताया गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन—सोमवार, शुक्रवार और शनिवार—संचालित होगी। शिंगला हेलिपोर्ट पर हेलीकॉप्टर के पहुंचने का समय सुबह 10:30 बजे और प्रस्थान का समय 10:50 बजे निर्धारित किया गया है।


निर्धारित उड़ान को देखते हुए एंबुलेंस को लैंडिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले हेलिपोर्ट पर तैनात रखने को कहा गया है। एंबुलेंस में आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह व्यवस्था हेलिपोर्ट पर हेलीकॉप्टर संचालन के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत की जा रही है, जिसे डीजीसीए तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा अनुमोदित किया गया है।

इसका उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना और हेलीकॉप्टर सेवा का सुरक्षित एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रक्षाबंधन पर हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, महिलाओं को मुफ्त यात्रा, पुरुषों को पहली बार छुट्टी

Thu Aug 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वीरवार को सदन की कार्यवाही सामान्य माहौल में चली। पिछले कुछ दिनों से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी गतिरोध के बीच वीरवार को प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान दोनों पक्षों के विधायकों ने अपने-अपने […]

You May Like

Breaking News