वाह- भानुपली-बिलासपुर-बेरी रेललाइन की सबसे लम्बी 4 KM सुरंग-10 का CJM राजीव सोनी ने किया शुभारम्भ

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर रंजू जम्वाल

देश की सबसे महत्वकांक्षी परियोजना बिलासपुर-भानुपली-बेरी नई रेल लाइन परियोजना की सुरंग 10 जो की सबसे बड़ी सुरंग है जिसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है इसका बुधवार को शुभारंभ किया गया।

राजीव सोनी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना नारियल फोड़कर इस लंबी सुरंग का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सीएम डी फनी कुमार रेड्डी, सीईओ विक्रम सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव सेनी, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रोशन , एजीएम मुरली भी मौजूद थे।

राजीव सोनी ने बताया कि अब तक इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत सात सुरंगों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

अब 3 सुरंगों का कार्य और चल रहा है जिसमें सबसे लंबी सुरंग सुरंग नंबर 10 का आज शुभारंभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि इसका कार्य तीव्र गति से चलेगा और 2025 तक बिलासपुर रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन पहाड़ियों के बीच में सुरंग का निर्माण करना काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन फिर भी कंपनी के द्वारा किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान के बिना इनका निर्माण किया जा रहा है।

जो 7 सुरंगों का निर्माण हो चुका है वह भी पूरी तरह से सुरक्षित ढंग से बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि पहले ही तकनीकी रूप से पूरी जांच परख कर ही इन सुरंगों का निर्माण किया जाता है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की गुजारिश ना के बराबर रहे।

बाइट — राजीव सोनी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर
बाइट — आलोक सेफ्टी मैनेजर

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC शिमला में RKS के तहत 8 साल सेवाएं पूरी करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर पे-स्केल का तोहफा, स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला

Wed Feb 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला रोगी कल्याण समिति के तहत आईजीएमसी शिमला में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल मिलेगा। जिन कर्मचारियों को रोगी कल्याण समिति के तहत दिसम्बर 2021 में 8 साल सेवाएं देते हो चुके हैं उन्हें रेगुलर पे स्केल का वित्तीय लाभ देने को लेकर बुधवार को […]

You May Like

Breaking News