file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रक्षाबंधन पर हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश, महिलाओं को मुफ्त यात्रा, पुरुषों को पहली बार छुट्टी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वीरवार को सदन की कार्यवाही सामान्य माहौल में चली। पिछले कुछ दिनों से सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी गतिरोध के बीच वीरवार को प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान दोनों पक्षों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों, समस्याओं और विभागीय मामलों को लेकर सरकार से सवाल-जवाब किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है और इस अवसर पर बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों तक जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रक्षाबंधन पर पूर्ण सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी। इसके तहत शुक्रवार को प्रदेश के सभी सरकारी विभाग और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस निर्णय से महिला कर्मचारियों के साथ-साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश का लाभ मिलेगा।
वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की। सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के भीतर महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यात्रा के दौरान महिलाओं को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महिलाओं को बस में चढ़ने के लिए जहां भी बस रोकने की आवश्यकता होगी, वहां उन्हें बिठाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार के इन दोनों फैसलों को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं और परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर देखा जा रहा है। सार्वजनिक अवकाश और निशुल्क बस यात्रा से बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल पुलिस विभाग में 5 HPS अधिकारियों के तबादले, एक का आदेश रद्द

Thu Aug 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 27 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में पांच एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले/समायोजन के आदेश जारी किए हैं। वहीं एक अधिकारी के पूर्व तबादले का आदेश रद्द किया गया है।प्रमुख तबादले:शिव राम चौधरी, HPPS (2008) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर से अतिरिक्त […]

You May Like

Breaking News