file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

तपती गर्मी में ठंडक पाने को पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख, होटलों में आक्यूपेंसी 80-90%

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

देश में आम चुनावों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है।

उधर मैदानी इलाकों के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां भी हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गईं है।

सीजन पीक पर है और प्रदेश में होटलों में आक्यूपेंसी वीकेंड पर 90 फीसदी तक पहुंच गई है। शिमला, कसौली, किन्नौर व मनाली में 90 प्रतिशत से ज्यादा आक्यूपेंसी चल रहीं है।

पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि मैदानों की गर्मी के तीखे तेवरों से राहत के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।

पिछले साल मानसून की बरसात की वजह से पर्यटन सीज़न पिट गया था। इस बार हिमाचल के पर्यटन स्थलों में पर्यटको की बढ़ती तादाद को देखते हुए लग रहा है कि इस बार हिमाचल में अच्छा खासा पर्यटक पहुंचेगा।

क्योंकि होटलों में आक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत चल रहीं है वीकेंड पर बढ़ सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यस्तरीय "योगा ओलंपियाड" शनिवार से हमीरपुर जिला के नादौन में शुरू

Sun Jun 9 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व देश भर में योगा ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय योगा ओलंपियाड शनिवार से हमीरपुर जिला के नादौन में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस ओलंपियाड में प्रदेश के सभी 12 जिलों से 8 – […]

You May Like

Breaking News