सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

नियामक उत्कृष्टता और फार्मा निर्यात संवर्धन के लिए सम्मानित DCA, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

नियामक उत्कृष्टता और फार्मा निर्यात संवर्धन के लिए सम्मानित DCA, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
शिमला, 8 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (DCA) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (Pharmexcil) द्वारा Appreciation Award से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। यह पुरस्कार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित IPHEX-2026 के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
यह सम्मान हिमाचल प्रदेश में नियामक उत्कृष्टता, उद्योग सुविधा और फार्मास्यूटिकल निर्यात संवर्धन के लिए DCA द्वारा किए जा रहे प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान प्रदेश सरकार की मजबूत नियामक व्यवस्था स्थापित करने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा हिमाचल प्रदेश में गुणवत्तापरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी फार्मास्यूटिकल इकोसिस्टम विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने फार्मास्यूटिकल कारोबार में नैतिक मूल्यों से समझौता करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है। साथ ही, सरकार उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और नियामक प्रक्रियाओं को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान हिमाचल प्रदेश की नियामक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे देश और वैश्विक बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक विश्वसनीय फार्मास्यूटिकल हब के रूप में प्रदेश की स्थिति और मजबूत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने भी इस सम्मान को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने प्रभावी औषधि नियमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ फार्मास्यूटिकल उद्योग के विकास को सुगम बनाने में ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।
स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने इस सम्मान को हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक समर्पण, प्रतिबद्धता और व्यावसायिक दक्षता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश में औषधि नियमन और फार्मास्यूटिकल उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट कर फिर उठाए लंबित मुद्दे, BBMB इस्तेमाल ना होने वाली भूमि लौटाए

Tue Sep 8 , 2026
एप्पल न्यूज़, दिल्ली /शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं लंबित मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाए और इनके शीघ्र […]

You May Like

Breaking News