IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

लॉक डाउन के बीच भी शिक्षण कार्य को बखूबी कर रहे हैं दयानंद के शिक्षक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के समस्त शिक्षक कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए \’स्टडी फ्रॉम होम \’ का आयोजन कर रहे हैं । यह आयोजन डीएवी प्रबंधन कमेटी दिल्ली के दिशा निर्देशों के अंतर्गत किया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन 21 मार्च 2020 से किया जा रहा है ।

\"\"
\"\"

इनका उद्देश्य कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान प्रदान करना व शिक्षण कार्य को प्रगतिशील रखना। इस माध्यम से न केबल विद्यार्थियों व अभिभावकों से संबंध स्थापित किया जा रहा है साथ ही विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना भी पैदा की जा रही है ।

इन ऑनलाइन कक्षाओं में शिक्षण हेतु उन्नत विधियों व तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है । इसके अंतर्गत शिक्षण वीडियो, ऑडियो ,ऑनलाइन लिंक भेज कर विषय की जानकारी को साझा किया जा रहा है साथ ही सी बी एस ई द्वारा अनुदेशित साइट के विवरण द्वारा भी विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है ।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थी व शिक्षक एक साथ ऑनलाइन जुडकर पठन-पाठन कार्य को भली प्रकार कर रहे हैं ।समय-समय पर परीक्षण कार्यों द्वारा प्रतिपुष्टि कार्य भी संपादित किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी अपनी समस्या के समाधान व जिज्ञासा के निवारण हेतु शिक्षक से संपर्क करने के लिए स्वतंत्र है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम द्वारा निरंतर अभिभावकों व विद्यार्थियों से संपर्क कर शैक्षिक कार्यक्रम की प्रगति का निरीक्षण किया जा रहा है ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य व प्रादेशिक अधिकारी अनुराधा शर्मा भी इस पूरे कार्यक्रम का स्वयं निरीक्षण कर रही है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर में सुरक्षित रहते हुए विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग करना है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

\'कासा\' संस्था 15 जिलों में 10,000 परिवारों को करेगी एक माह का राशन वितरित

Wed Apr 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलादेश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण संकट में फंसे जरुरतमंद प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की संस्था भी आगे आई है। संस्था हिमाचल प्रदेश में कुल्लू वह शिमला जिला में 200 परिवारों के लिए एक माह का राशन वितरित कर […]

You May Like

Breaking News