सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राजस्थान की गहलोत सरकार ने हिमाचल आपदा राहत कोष में दिया 15 करोड़ काअंशदान, CM ने जताया आभार

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रूपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

आम जन के लिए खुला हिमाचल राजभवन 'बार्नस कोर्ट', स्कूली बच्चों ने किया धरोहर भवन का भ्रमण, ली इतिहास की जानकारी

Sat Aug 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राजभवन को आज से आम जन के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन स्थानीय स्कूल के 60 बच्चों ने राजभवन का दौरा किया। उन्होंने इस धरोहर भवन और यहां संरक्षित समृद्ध संस्कृति का अवलोकन किया तथा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ अपने अनुभव […]

You May Like

Breaking News