PTA, PAT और PERA शिक्षकों को राहत देने पर जताया सुप्रीम कोर्ट का आभार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश अनुबन्ध शिक्षक संघ (पीटीए) इकाई रामपुर के शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पीटीए, पैट, पैरा व ग्रामीण विद्या उपासक शिक्षकों के मामले में उचित निर्णय देने पर हार्दिक प्रसन्नता प्रकट करते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया है।
रामपुर इकाई अध्यक्ष कुशाल सुनेल ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय जय राम ठाकुर, माननीय शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज, सिंचाई एवं जलशक्ति विभाग मंत्री आदरणीय महेन्द्र सिंह ठाकुर एवं शिक्षा विभाग के सभी कानूनविद तथा प्रदेशाध्यक्ष बोविल ठाकुर विशेष तौर पर बधाई के पात्र हैं, जिनके सहयोग एवं कड़ी मेहनत के कारण समस्त शिक्षकों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से विजयश्री प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि बोविल ठाकुर के कुशल नेतृत्व व परिश्रम एवं समस्त कर्मठ एवं जुझारू शिक्षक साथियों के संघर्ष के कारण मिले सुखद परिणाम के फलस्वरूप आज समस्त शिक्षक आत्म-गौरव महसूस कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मठ माननीय मुख्यमंत्री महोदय और माननीय शिक्षामंत्री महोदय शीघ्र ही समस्त शिक्षकों को नियमितिकरण का तोहफ़ा प्रदान कर शिक्षक वर्ग का मान-सम्मान करेंगे।
इकाई महासचिव उदय रिबल्टा ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा शिक्षकों के हक में निर्णय देने से लोगों का न्यायालय एवं संविधान पर और अधिक विश्वास बढा़ है कि न्याय के मंदिर में देर है पर अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने समस्त प्रभावित शिक्षकों को संवैधानिक मानकर और सभी प्रतिवादियों की याचिका खारिज करते हुए माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के वर्ष 2014 में सभी शिक्षकों को नियमित करने के निर्णय को सही ठहराया है।

\"\"


इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार यशवंत सिंह ठाकुर, प्रदेश संयोजक डाॅ० सुरेन्द्र शर्मा, मीडिया प्रभारी सुदर्शन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों तथा जिला शिमला इकाई के अध्यक्ष नवीन मेहता, सहसचिव नीटू राम सहित जिला व रामपुर इकाई के कर्मठ एवं जुझारू शिक्षक साथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य सलाहकार वीरेन्द्र नेगी, दिनेश ठाकुर,चेतन शर्मा एवं देवेन्द्र हास्टा, इकाई प्रभारी विजय कड्डा व शेफाली, उपाध्यक्ष कामराज हास्टा, सहसचिव घनश्याम गौतम, प्रैस सचिव अनुराधा शर्मा व सुनंदा सूद सहित प्रतिभा मेहता, सुरेश दत्त, विपिन प्रकाश शर्मा, जगदेव शर्मा, सुरेश लिहान्टू, दुर्गा प्रसाद, विजय भलूनी, नित्यादत्त, विनोद मैहता, मूलराज कायथ, ओमप्रकाश, हेमराज, कुलदीप, गौतम, संदीप भलूनी, बसंत, दलीप अश्टु, बहादुर सिंह धारी, दिनेश गौतम, गोपाल शर्मा, सुरजीत कनैन, सुशील नेगी, लायकराम नेगी, खेला राम गौतम, महेन्द्र, भीष्म, योगेन्द्र, सुशील, संतोष शर्मा, प्रदीप, प्रमोद नेगी, पवन गौतम, मनोज, कंवर सिंह, संदीप, विद्या, नीरू शर्मा, मीनाक्षी, कंचन बिष्ट, शैली, सीमा, रीता, सीता, सुषमा,सुमन, अनीता, रेखा, इन्दू, रेणु जिष्टू, अनिल, गुलशन, हेमराज शर्मा,संजय, कपिल आदि सहित समस्त शिक्षकों ने अपनी प्रसन्नता प्रकट की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राकेश सिंघा के व्यवहार ने किया साबित- कम्युनिस्ट पार्टी की कार्यशैली का आधार ही हिंसा- शशि-नन्दा

Tue Apr 21 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त व प्रदेश मीडिया सह प्रमुख करण नंदा ने कहा है कि कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यशैली का आधार ही हिंसा है जिसका जीता जागता उदाहरण कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश में एक मात्र विधायक राकेश सिंघा का अधिकारियों के साथ व्यवहार […]

You May Like

Breaking News