मुर्गी व मुर्गी उत्पादों के परिवहन पर रोक एक सप्ताह बढ़ाई गईः वीरेंद्र कंवर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज कहा कि जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने 18 जनवरी, 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदश में बाहरी राज्यों से आने वाले मुर्गी व मुर्गी उत्पादों के परिवहन पर अस्थाई रूप से लगाई गई रोक को एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।     
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी पक्षियों की मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और 17 जनवरी, 2021 को केवल 21 प्रवासी पक्षियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बर्ड फ्लू बीमारी की अधिसूचना 6 जनवरी, 2021 को जारी की गई थी। कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से मृत मुर्गियां प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में फैंकी जा रही थी। प्रदेश सरकार ने समय रहते इन मृत मुर्गियों के नमूने एकत्रित किए व प्रोटोकाॅल के अनुसार इन्हें नष्ट कर दिया और समूचे क्षेत्र को सैनीटाइज किया गया।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भोपाल लैब से उपरोक्त नमूमों की जांच रिपोर्ट में एवियन एन्फ्लुएंजा- एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- किसान आंदोलन के लिए लोगों का समर्थन लेने पहुचे सिंधु बॉर्डर के 3 किसानों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार, खिंचते हुए पहुंचाए थाने

Tue Jan 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला किसान आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने शिमला के रिज मैदान पर पहुंचे सिंधु बॉर्डर से आये 3 किसानों को पुलिस ने रिज मैदान पहुंचने से पहले ही चर्च के पास रोक लिया और वहां से खिंचते हुए उन्हें पुलिस सदर पुलिस स्टेशन ले आई। इस दौरान पुलिस […]

You May Like

Breaking News