बड़ा झटका- हिमाचल में कोरोना से दूसरी मौत, सरकाघाट के युवक ने IGMC में तोड़ा दम

2
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहे हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर लिया है। मंगलवार को हिमाचल में कोरोना वायरस से दूसरी मौत हो गई है। मंगलवार को मंडी जिले के सरकाघाट के कोरोना पॉजिटिव  21 वर्षीय युवक ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है।

\"\"

जानकारी के अनुसार यह युवक नोएडा से लौटा था व इसकी किडनी में दिक्कत थी। सोमवार शाम को इसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया था, जहां आज उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। नेरचौक से इसे आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज प्राचार्य रजनीश पठानिया इसकी पुष्टि की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चंडीगढ़ से 169 हिमाचलियो को लेकर सिरमौर पहुची 7 बसें, सभी को किया क्वारन्टीन

Wed May 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट के बीच पड़ोसी राज्यों में फसे लोगों की हिमाचल वापसी शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला सिरमौर के 169 लोगों को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की 7 बसें कालाअम्ब पहुंची, जहां इन्हें 14 दिन के लिए […]

You May Like

Breaking News