file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

विश्व पर्यावरण दिवस पर दत्तात्रेय ने बाबा भलकू रेल संग्रहालय परिसर शिमला में किया पौधरोपण

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुराना बस स्टैंड शिमला के समीप बाबा भलकू रेल संग्रहालय परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम जैव विविधता समिति द्वारा किया गया।

\"\"


राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण हमारी संस्कृति, जीवन शैली और परंपरा का एक अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और औद्योगीकरण विकास के लिए आवश्यक है लेकिन पर्यावरण की कीमत पर उन्हें विकसित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज, दुनिया कोरोना महामारी से पीड़ित है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रकति के साथ छेड़छाड़ के परिणाम कितने भयानक हो सकते हैं। इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और हम सभी को इस दिशा में कार्य करना चाहिए।
नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, आयुक्त पंकज राय और पार्षद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्यपाल ने बाबा भलकू रेल संग्रहालय का दौरा भी किया और संग्रहालय में प्रदर्शित संरक्षित कलाकृतियों में दिलचस्पी दिखाई। स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सैथी ने पुरानी विरासत के बारे में जानकारी दी।
इसके उपरांत, राज्यपाल ने नगर निगम कार्यालय का भी दौरा किया और पार्षदों से उनके वार्डों में कोविड-19 के मुद्दों और तैयारियों पर चर्चा की।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इससे पहले, राज्यपाल ने संत गुरु कबीर जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण दिवस -हिमाचल में बनेंगी प्लास्टिक की सड़कें, 75 रुपये किलो प्लाटिक खरीदेगी सरकार, पानी बोतल पर लगेगा प्रतिबंध

Fri Jun 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश ने विकास व पर्यावरण के बीच संतुलन बनाते हुए सतत विकास के पथ पर लगातार कदम आगे बढ़ाएं हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। […]

You May Like

Breaking News