पूर्व सीपीएस नीरज भारती गिरफ्तार, फेसबुक पर टिप्पणी करने का मामला

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व सीपीएस नीरज भारती को शिमला में सीआईडी की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। नीरज भारती को को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व नरेंद्र गुलेरिया की शिकायत पर सीआईडी ने आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया था।

\"\"

सीआईडी ने नीरज भारती को 24 जून को पूछताछ के लिए शिमला बुलाया था। उन्हें तीन दिन तक पूछ्ताश के लिए बुलाया गया था। आज भारती को दर्ज केस में आगामी जांच के लिए सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी।के अनुसार नीरज भारती को शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नीरज भारती ने भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर फेसबुक पर देश विरोधी टिप्पणी की थी। आरोप है कि नीरज भारती ने फौजी जवानों को मरवाने के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों द्वारा दुष्प्रचार करके आम लोगों एवं सैनिकों को सरकार के विरुद्ध भड़काने एवं अपनी ड्यूटी न करने के लिए उकसाया है।

नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर आम जनता में आक्रोश एवं नाराजगी का माहौल पैदा किया है। इससे पहले भी भारती फेसबुक पर टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर में हंसराज की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने मांगी न्यायिक जांच, DC कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे

Fri Jun 26 , 2020
एप्पल न्यूज़, सुरेंद्र जम्वाल बिलासपुर बिलासपुर जिले के लिंगड़ी गांव के रहने वाले हंसराज की संदिग्ध मौत की न्यायिक जाँच की मांग को लेकर बिलासपुर सदर सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर हंसराज के परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों के साथ डीसी कार्यालय बिलासपुर परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर […]

You May Like

Breaking News