IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम बोले- मन की पूरी कर लें केजरीवाल भी, मंडी में उनका स्वागत, हिमाचल की जनता तीसरे विकल्प को नहीं देती तवज्जो, BJP करेगी रिपीट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल में अपनी जड़े मजबूत कर रही है और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले से चुनावी शंखनाद करने आ रहे हैं।

6 अप्रैल को अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी में रोड शो करके कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।केजरीवाल के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल अपने मन की पूरी कर लें उनका भी कोई शिकवा नहीं रहना चाहिए।

हिमाचल की जनता ने कभी भी तीसरे विकल्प को स्थान नहीं दिया है।आम आदमी पार्टी का भी हिमाचल में कोई अस्तित्व नहीं है।प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार रिपीट करेंगें।

हालांकि पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में संगठन को बढ़ाने का काम शुरू किया है और दावा किया जा रहा है कि 25 हजार नए कार्यकर्ता बनाये जा चुके हैं।अरविंद केजरीवाल का मंडी रोड शो लोगो मे कितना असर करता है यह देखने वाली बात होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया टोल फ्री नंबर "शिकायत हेल्पलाइन" स्थापित

Mon Mar 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड मौजूदा विनियमन प्रक्रिया का उद्यमियो को व्यापार करने मे आसानी प्रदान करने के लिये सरलीकरण कर रहा है । यह केंद्र एवम राज्य सरकार के प्रयास तथा राज्य व्यापार योजना-2021 के तहत व्यापार करने में आसानी को प्रोत्साहित करने लिए है। […]

You May Like

Breaking News