file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को दी श्रद्धांजलि

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की जन्मशती समारोह के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

\"\"


इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को स्मरण किया तथा कहा कि वह केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि बुद्धिजीवी, दूरदर्शी तथा देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने वाले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा प्रदान करते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नरसिम्हा राव द्वारा किए गए सुधार कार्यों को आगे बढ़ाया तथा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाते हुए आर्थिक सुधार की दिशा में नए कदम उठा रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री से अपने संबंधों को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर प्रस्तुति देने के दृष्टिगत उन्होंने कई बार सिकंदराबाद के सांसद रह चुके पी.वी. नरसिम्हा राव से मुलाकात की।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर के ग्राम कलेडा के समीप ऐरली (कड़ून) में भालू का कहर, महिला को किया लहूलुहान

Sun Jun 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर उप-मण्डल रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलेडा- मझेवटी के ग्राम कलेडा से संबंधित ब्रेस्ती देवी पत्नि धनी राम अपनी दैनिक प्रक्रिया अनुसार रविवार सुबह अपने कयार में सेब के तौलिए से घास निकाल रही थी इस बीच अचानक भालू ने पिछे से हमला बोला और पीठ […]

You May Like

Breaking News