सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

लाहौल स्पिति में मंत्री का घेराव करने वाली महिलाओं के ख़िलाफ़ की गई FIR वापिस हो-युकां

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

स्पिति के काजा में 9 जून को स्थानीय महिलाओं ने कारोना के चलते कृषि मंत्री का काफ़िला रोकने पर महिलाओं के ख़िलाफ़ की गई एफआईआर पर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध जता रही है। जिसको लेकर अब राजनीति गरमा गई है। युवा कांग्रेस ने आज शिमला में इसको लेकर धरना दिया और सरकार व कृषि मंत्री के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाज़ी की। युवा कांग्रेस ने काजा की महिलाओं पर की गई एफआईआर को वापिस लेने की मांग उठाई।

\"\"

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि इस तरह से महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज़ करना गलत है। कांग्रेस पार्टी माँग करती है की काजा की 200 महिलाओं पर की गई एफआईआर को वापिस किया जाए। राजनीतिक द्वेष के आधार पर इस तरह के दर्ज मुक़दमे ग़लत है। जिन लोगों की वजह से मार्कण्डेय कृषि मंन्त्री बने उसी जनता के ख़िलाफ़ मामले बनाना उनको भारी पड़ेगा। यदि एफआईआर वापिस नही होती है तो महिला कांग्रेस इसको लेकर आवाज़ बुलंद करेगी।

दरअसल नौ जून को हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय काजा गए थे, तो महिलाओं ने कोरोना वायरस के खतरे का हवाला देते हुए उन्‍हें काजा में प्रवेश नहीं करने दिया था। पुलिस ने प्रदर्शन में काजा गांव की 200 अज्ञात महिलाओं पर आइपीसी की धारा 341, 143 व 188 के तहत मामला दर्ज किया हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

साधन सम्पन लोग बनाएं \'My Social Responsibility\' की आदत, SJVNL की पहल : नंदलाल

Wed Jul 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाइस समाज में सभी लोग साधन सम्पन नहीं है। यह भी सच है कि इसी समाज में ऐसे भी लोग है जिनके पास जरूरत से अधिक है। समानता लाना तो समाज में कठिन है लेकिन जरूरतमंद लोगों की सहायता व अपने हिस्से की कुछ चीजें उन्हें देकर समाज […]

You May Like

Breaking News