वर्ष 2022 के विस चुनाव में अहम होगी सोशल मीडिया की भूमिका : रजनी पाटिल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चेयरमैन अभिषेक राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमेें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल व सह-प्रभारी लव दत्ता ने विशेष रूप से भाग लिया जबकि बैठक में प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग में सोशल मीडिया टीम के कार्यों की समीक्षा की गई तथा राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कार्यों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के कार्यों की सराहना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अब जिला व ब्लाक स्तर की सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर सोशल मीडिया व संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया का देश भर में महत्त्वपूर्ण रोल रहा है तथा सोशल मीडिया टीम का कार्य बेहतर रहा है तथा सोशल मीडिया अहम रोल अदा कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि थोड़े से समय में ही सोशल मीडिया टीम ने अपने कार्यों से अमिट छाप छोड़ी है। कोरोना संकटकाल में सोशल मीडिया के माध्यम पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से बेहतर संवाद स्थापित हुआ है।उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका अहम रहेंगी।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

15 अगस्त को आरम्भ किया जाएगा नशा मुक्ति भारत अभियान - अमित कश्यप

Mon Aug 3 , 2020
अभियान के तहत संचालित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम एप्पल न्यूज़, शिमला नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत संचालित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सक्रिय रूप से क्रियान्वयन करें ताकि इसके साकारात्मक परिणामों से प्रभावित लोगों को लाभान्वित किया जा सके । जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष नशा मुक्ति भारत अभियान […]

You May Like