file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए खण्ड स्तर पर बनेगी अनुश्रवण समितियां

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश सचिवालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्लास्टिक, कचरा प्रबंधन पर गहन विचार-विमर्श तथा राज्य में इसके निष्पादन पर संवाद स्थापित किया गया।

\"\"


निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग डी.सी.राणा ने प्लास्टिक, कचरा प्रबंधन पर किए जा रहे ठोस कार्यों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर जानकारी दी तथा खण्ड स्तर पर अनुश्रवण समितियों का भी उल्लेख किया, जिससे आमजन को प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सके।  
इस एक दिवसीय कार्यशाला में सचिव पर्यावरण, विज्ञान एव प्रौद्योगिकी रजनीश ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पर किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का उल्लेख किया तथा सामुदायिक जन सहभागिता पर बल दिया।
इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी वेबिनार के माध्यम से विचार साझा किए गए और पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी की मोहिनी ठाकुर ने 12वीं की मैरिट में पाया 7वां स्थान, पुनर्मूल्यांकन में बढ़े 6 नम्बर

Sat Aug 22 , 2020
पाठशाला प्रशासन व प्रबंधन समिति ने छात्रा मोहिनी ठाकुर को किया सम्मानित एप्पल न्यूज़, हितेश भारती आनी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी की जमा दो की छात्रा मोहिनी ठाकुर पुत्री घनश्याम ठाकुर व रूमा देवी गांव शेगलीली महॉग ने मार्च 2020 में संपन्न हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित […]

You May Like

Breaking News