file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“मेरी माटी-मेरा देश” के तहत शिमला में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, शिमला शहर में बनेगा शहीद पार्क-मेयर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजधानी शिमला के रिज पर दौलत सिंह पार्क के नीचे के पार्क को नगर निगम शहीदी पार्क बनाने जा रहा है। इस पार्क में शहीदों के चित्र के साथ उनकी बलिदान की गाथाओं को अंकित किया जाएगा।

ये बात नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को दौलत सिंह पार्क में आयोजित मेरी माटी मेरा याद कार्यक्रम के तहत कही।

कार्यक्रम के तहत पार्क में नगर निगम के महापौर पार्षदो ओर स्थानीय लोगो द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में पौधारोपण किया गया । इस दौरान देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिजन भी मौजूद रहे।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया साथ ही पौधरोपण भी किया गया।

देश के लिए बलिदान देने वालो में शिमला जिला से भी सात शहीद शामिल है और आज यहां उनके परिजन भी शामिल हुए है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने फैसला लिया है कि शिमला के इस पार्क को शहीदों के नाम समर्पित किया जाएगा ओर यहां पर देश के लिए बलिदान देने वाले जिले के शहीदों के चित्र के साथ उनके बलिदान की गाथाओं को अंकित किया जाएगा।

उन्होंने कहा की देश के लिए सबसे ज्यादा देशभूमि के वीरों ने बलिदान दिया है। इन वीरों का बारे में लोग जान सके इसको देखते हुए नगर निगम ने ये फैसला लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

23-24 अगस्त को हिमाचल में भारी बारिश का "ऑरेंज अलर्ट", 8 जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना

Tue Aug 22 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में आज से एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गई है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 और 24 अगस्त को एक बार फिर से प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई […]

You May Like

Breaking News