हिमाचल में बनाये जाएंगे 5 मेकशिफ्ट हॉस्पिटल, एसिम्प्टोमैटिक मरीजों का घर पर ही होगा इलाज

9
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के बॉर्डर अब खोल दिये गये है। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा ओर बढ़ गया है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने प्रदेश में पांच जगह मकेशिफ्ट हॉस्पिटल खोलने के निर्णय लिया है। जिनमे गम्भीर बीमारी से पीड़ित कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो का इलाज होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे। ऐसे में अगर कोरोना के मामले बढ़ते है तो इससे निपटने के लिए प्रदेश में पांच जगह मेकशिफ्ट हॉस्पिटल बनाये जायंगे। इन हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीज़ो का इलाज किया जाएगा। ये हॉस्पिटल शिमला सोलन, टांडा, ऊना ओर नाहन में खोले जायंगे जिनमे 50 बेड् की व्यवस्था होगी। इन हॉस्पिटल में बुजुर्ग मरीज़ो ओर गम्भीर बीमारी से ग्रस्त कोरोना पोसिटिव मरीज़ो के इलाज किया जाएगा। हिमाचल 45 प्रतिशत मरीज घर मे आइसोलेशन में रह रहे हैं और आगामी समय मे कोरोना के एसिम्प्टोमैटिक मरीज़ो का भी घर मे ही इलाज किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रीन नेशनल हाईवे कोरिडोर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है पांवटा-शिलाई-हाटकोटी रोड़ - सीएम

Thu Sep 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमचाल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सिरमौर जिले के पांवटा से शिमला जिले को हाटकोटी तक बनने वाले नेशनल हाईवे को ग्रीन नेशनल हाईवे कोरिडोर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। 104 किमी. लंबे इस एनएच पर विश्वबैंक की मदद […]

You May Like

Breaking News