दुःखद- “फ़ाग मेले” के आखिरी दिन राजदरबार में डँसा देवता ‘दमुख’ के “ढोली” की अचानक मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर के फ़ाग मेला का आज समापन हो गया। आखिरी दिन देवता के साथ शौकिया तौर पर ढोल बजाने आये एक युवक की मेला मैदान मे मौत होने से सारा माहौल गमगीन हो गया।

घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे ही जब डँसा के देवता दमुख के साथ बजंतरी के तौर पर ढोल बजाने आये डँसा निवासी ओम प्रकाश को अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई।

डँसा के ओम प्रकाश मेला स्थल दरबार मैदान में मचखण्डी के समीप अचानक बेहोश होकर गिर गए। लोगों ने देखा तो तुरन्त एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गए जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक घटना से डँसा सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। देवता के साथ आये लोगों ने बताया कि चार दिन तक ओम प्रकाश ने खूब ढोल बजाया, नाटी लगाई, खुशी में खूब नाचे और आखिरी दिन अचानक मौत ने घेर लिया। ये बेहद दुःखद है। कल डँसा में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

"घर में लगी आग" का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर- चंद्र कुमार

Sat Mar 30 , 2024
सत्ता के लोभी के रूप में याद किए जाएँगे नेता प्रतिपक्ष कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता घर में लगी आग का जश्न मनाने में लगे हैं। जयराम ठाकुर बाग़ियों का स्वागत कर रहे हैं जबकि उनकी एंट्री से […]

You May Like

Breaking News