हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 11वां सत्र 16 फरवरी से

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश विधान सभा की चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल की संस्तुति के उपरांत विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र का शुभारंभ 16 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में शोक प्रस्ताव (शोक उद्गार) प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसके उपरांत विधायी कार्य (Legislative Work) आरंभ होगा।
उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विधायी और नीतिगत विषयों पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रश्नकाल और विधेयकों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।
विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र की कार्यसूची समयानुसार सदस्यों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

सत्र से प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधायक प्राथमिकता बैठक केवल औपचारिकता, विधायक निधि, ऐच्छिक निधि और DPR लंबित, ट्रेजरी से भुगतान रुका- विपिन परमार

Sat Feb 7 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा नेता एवं विधायक विपिन परमार ने छोटा शिमला स्थित सचिवालय के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि आज शिमला और कांगड़ा जिला के विधायकों की विधायी प्राथमिकता बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा विधायकों ने विस्तार से अपने क्षेत्रों के विकास मुद्दे रखे, लेकिन सरकार की […]

You May Like

Breaking News